खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, 4 की मौत, 3 घायल, घायलों को एसडीआरएफ और पुलिस ने किया रेस्क्यू
श्रीनगर। आज कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र में खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर तत्काल श्रीनगर पुलिस टीम और एसडीआरएफ टीम आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुँची। स्थानीय व्यक्तियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुये घायलों का गहरी खाई से रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से उपचार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खिर्सू भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक उक्त वाहन में 07 लोग सवार थे। जिसमें से 04 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। शेष 3 व्यक्तियों का उपचार चल रहा है।
घायलों का नाम पताः-
- साक्षी नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-14 वर्ष, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- समीक्षा पुत्री विनोद रावत उम्र-15 वर्ष, निवासी कठूली गांव जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- सागर उर्फ कान्हा पुत्र अजय उम्र-11 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
मृतकों का नाम पताः-
- सृष्टि नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-18 वर्ष, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- मनवर सिंह वाहन चालक निवासी चोपड़ा जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- कु0 आरूषी पुत्री अजय उम्र-13 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- सोम्या पुत्री गणोश उम्र-09 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





पौड़ी गढ़वाल में फिर बना एक व्यक्ति गुलदार का निवाला, मौके पर पहुंची डीएम 

