भारत चीन सीमा पर टूटा ग्लेशियर, वायरल हुआ हिमस्खलन का वीडियो

चमोली। उत्तराखंड के उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होने के बाद हिमस्खलन का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो जोशीमठ ब्लॉक के मलारी गांव के पास कुंती नाले का बताया जा रहा है। यह क्षेत्र भारत चीन सीमा स्थित मलारी गांव का बताया जा रहा है। घटना सुबह लगभग सात बजे की बताई जा रही है। फिलहाल नुकसान की कोई भी खबर नहीं है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें