कोटद्वार में विजिलेंस का छापा, दरोगा जी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -


खबर डोज, कोटद्वार। कोटद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम देहरादून ने फायर सर्विस विभाग में तैनात एक अपर उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी अपर उपनिरीक्षक रणधीर सिंह पर किसी कार्य के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था, जिसकी शिकायत पीड़ित ने विजिलेंस विभाग से की गई थी। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत कोटद्वार में कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी गहनता से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी इससे पहले भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त रहा है या नहीं।
विजिलेंस की इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई है। वहीं, आम लोगों ने इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश बताते हुए विजिलेंस टीम की सराहना की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रिश्वतखोरी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page