कोटद्वार में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, विकास अध्यक्ष तो अनुराग बने सचिव, देखिए वीडियो

—उपाध्यक्ष आयुष चमोली, सहसचिव भूमिका जोशी, कोषाध्यक्ष रितिका राणा हुई निर्विरोध निर्वाचित
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार का छात्र संघ चुनाव शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। छात्र संघ सामान्य निर्वाचन में देर शाम चुनाव परिणाम घोषित किए गए हैं। जिसमें अध्यक्ष पद पर विकास कुमार, सचिव पद पर अनुराग कंडवाल और यूआर अमित काला ने अपनी—अपनी जीत दर्ज कराई है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर आयुष चमोली, सहसचिव पद पर भूमिका जोशी और कोषाध्यक्ष पद पर रितिका राणा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
छात्र संघ चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अंबिका बेबनी और विकास कुमार के बीच मुकाबला हुआ था। अध्यक्ष पद पर अंबिका बेबनी को 402 मत और विकास कुमार को 666 मत मिले हैं। सचिव पद पर अनुराग कंडवाल और पलक के बीच मुकाबला हुआ।
अनुराग कंडवाल को 524 और पलक को 507 मत मिले हैं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अमित काला, अनुज रावत और पारस नेगी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। जिसमें अमित रावत को 497, पारस नेगी को 369 और अनुज रावत को मात्र 185 मत मिले। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर आयुष चमोली, सहसचिव पद पर भूमिका जोशी और कोषाध्यक्ष पद रितिका राणा निर्विरोध निर्वाचित हुई है। देर शाम विजयी प्रत्याशियों ने आतिशबाजी करते हुए शहर में विजय जुलूस निकाला।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें