डॉ हरक सिंह रावत को ऊर्जा मंत्रालय मिलने पर भाजपाइयों ने कोटद्वार में किया उनका स्वागत
कोटद्वार। आज कोटद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक डॉ हरक सिंह रावत को वन के साथ-साथ ऊर्जा मंत्रालय मिलने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर नगर उपाध्यक्ष भाजपा पंकज भाटिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के साथ-साथ ऊर्जा मंत्रालय मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कहा कि डॉ रावत को ऊर्जा मंत्रालय मिलने से नगर की विद्युत संबंधी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण होगा। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष पंकज भाटिया के अलावा धर्मवीर गुसाईं, पूनम थपलियाल, वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्ना लाल मिश्रा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








