गिरफ्तार धोखाधड़ी की आरोपी महिला थाने से फरार, कुछ देर बाद हुई गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। नगर कोतवाली में से एक आरोपी महिला फरार हो गई है। बता दे कि कल रात नगर कोतवाली पुलिस ने एक महिला को 420 के मुकदमे में गिरफ्तार किया था जिसके बाद आज सुबह आरोपी महिला मौका देखकर फरार हो गई है, जिसके बाद नगर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया है और जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस आरोपी महिला को तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला का नाम शांति देवी है, जो इंदिरा बस्ती रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी झोपड़ियों में रहती है, महिला बिहार की रहने वाली है। बता दे की महिला को 420 किसी मुकदमे में गिरफ्तार किया गया था। बता दे कि महिला के फरार होते ही नगर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया है। हालांकि कुछ देर बाद आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

You cannot copy content of this page