मायके गई थी महिला, सिडकुल में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और जेवरात चोरी, मामला दर्ज

–मायके गई थी महिला, ग्राम टांडा टीरा औरंगाबाद में हुई वारदात; विपिन लता ने दर्ज कराया मुकदमा
खबर डोज, हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा टीरा औरंगाबाद में चोरी की वारदात सामने आई है। महिला के मायके जाने के दौरान चोरों ने उसके घर को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घर लौटने पर चोरी की जानकारी मिलने के बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी। मामले में महिला विपिन लता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम टांडा टीरा औरंगाबाद निवासी विपिन लता किसी काम से अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
सिडकुल थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अजय शाह के अनुसार, ग्राम टांडा टीरा औरंगाबाद में चोरी के मामले में महिला विपिन लता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








प्रेमनगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर निगम ने हटाए अवैध कब्जे 