योगेंद्र रावत आईजी कुंभ तो आयुष अग्रवाल को मिली एसएसपी कुंभ की जिम्मेदारी, श्वेता चौबे को मिला एसएसपी टिहरी का जिम्मा

खबर डोज, देहरादून। शनिवार को आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत चार वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, कुंभ मेला नियुक्त किया गया है।
आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी से स्थानांतरित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुंभ मेला बनाया गया है। श्वेता चौबे को सेनानायक, आईआरबी द्वितीय से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है। विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस अधीक्षक (क्राइम अगेंस्ट वूमेन/सीसीटीएनएस/प्रशिक्षण) से स्थानांतरित कर सेनानायक, आईआरबी द्वितीय नियुक्त किया गया है।
सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाण पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराएं। इन तबादलों को आगामी कुंभ मेला की तैयारियों और प्रशासनिक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







