न्यायालय में हार्ट अटैक से अधिवक्ता की मौत

–परिवार न्यायालय में केस की सुनवाई के दौरान घटना
परिवार न्यायालय में केस की सुनवाई के दौरान रोशनाबाद जिला कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय यादव की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर एक बजे की है। वरिष्ठ अधिवक्ता संजय यादव पारिवार न्यायालय में मौजूद थे। सुनवाई के दौरान ही उनको दिल का दौरा पड़ गया और जमीन पर गिर गए। इससे हड़कंप मच गया और उनको एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




हरिद्वार प्रेस क्लब चुनाव: रिकॉर्ड मतों से रिपीट हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, शानदार जीत, सूर्यकांत बने महासचिव, जीत का जश्न, देखिए वीडियो 


