अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उपजिलाधिकारियों और खनन विभाग को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला खनन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सायंकाल सूचना प्राप्त हुई कि रामपुर रामघाटी क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम के साथ मौके पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान मौके पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक 4×4 लोडर अवैध खनन करते हुए पाए गए। संबंधित वाहनों को तत्काल जब्त कर चौकी भीकमपुर के सुपुर्द कर दिया गया।
खनन विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page