कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सतपुली थाने की दुधारखाल चौकी का उद्घाटन
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231123-WA0008.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
पौड़ी। बुधवार को प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने संयुक्त रूप से रिपोर्टिंग पुलिस चौकी दुधारखाल के नवनिर्मित भवन का उद्धघाटन किया। अब तक यह चौकी दुधारखाल में एक किराये के भवन में चल रही थी।
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि इस नए भवन के निर्माण से पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जिससे पुलिस कर्मियों के कार्य की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। साथ ही क्षेत्र के लोगों को और भी बेहतर कानून व्यवस्था मिलने में सहायता मिलेगी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि श्वेता चौबे की ओर से जनपद में नशा और अन्य अपराधों को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी की ओर से भी सतपुली में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग दिया जाता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें