नशे में धुत पाए गए कोटद्वार तहसील के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, हंगामे की वीडियो वायरल
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/05/Screenshot_2024-05-13-16-14-31-93_7352322957d4404136654ef4adb64504.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल की कोटद्वार तहसील में अब मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के नशे में धुत होने का वीडियो वायरल हो रहा है।
पीड़ित युवक अंकित के मुताबिक कोटद्वार तहसील में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उमेश पांथरी पर कार्यालय में नशे की हालत में बैठने का आरोप लगाया है। वह आज तहसील में अपने किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने पहुँचा था। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नशे की हालत में पाए गए। जिसके बाद युवक ने तहसील में हंगामा काटते हुए प्रशासनिक अधिकारी का मेडिकल कराने की मांग उच्चाधिकारियों से की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें