हरिद्वार में हुए सड़क हादसे में देहरादून की श्यामपुर चौकी के सिपाही आकाश मीणा की मौत, इंद्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर डोज, हरिद्वार। हरिद्वार–रुड़की हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के पास देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में देहरादून जिले की श्यामपुर चौकी में तैनात सिपाही आकाश मीणा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात हरिद्वार–रुड़की हाईवे पर पतंजलि के निकट सड़क हादसा हो गया, जिसमें देहरादून जिले की श्यामपुर चौकी में तैनात सिपाही आकाश मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए इंद्रेश अस्पताल, देहरादून ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सिपाही आकाश मीणा इससे पहले कोटद्वार कोतवाली में भी तैनात रह चुके थे और अपने मिलनसार स्वभाव व कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं सिपाही के असामयिक निधन से परिजनों और सहकर्मियों में गहरा दुख व्याप्त है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




रोडवेज बस की चपेट में आया ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा स्कूटी सवार नाबालिग, हादसे में पैर हुआ चोटिल 

