चोरी और आबकारी के मामलों में अव्वल रहे तत्कालीन धुमाकोट थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी, ADG एपी अंशुमान ने दिया प्रशस्ति पत्र
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG_20240425_205314.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। चोरी और आबकारी के मामले में अव्वल रहे तत्कालीन धुमाकोट (वर्तमान में सतपुली) थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी को ADG एपी अंशुमान ने प्रशस्ति पत्र दिया है।
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240425-WA0005.jpg)
जानकारी के मुताबिक थाना धुमाकोट क्षेत्र में वर्ष 2022-23 में दर्ज हुए चोरी और आबकारी के मामलों में आरोपियों को सजा दिलाने में तत्कालीन थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी अव्वल रहे हैं। वह 21 दिसंबर वर्ष 2021 से वर्ष 2023 अक्टूबर तक धुमाकोट थाने में तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने चोरी और आबकारी के मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का सराहनीय कार्य किया है। वर्तमान में थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी सतपुली थाने में तैनात है। उन्हें दोष सिद्ध दर बढ़ाने को लेकर ADG एपी अंशुमान ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें