घराट रोड पर देर रात आ धमका गजराज
कोटद्वार। रविवार देर रात घराट रोड पर अचानक गजराज आ धमका। गजराज के चिंगाड़ने की आवाज सुन आसपास के लोगों में भय का माहौल फैल गया। कुछ देर बाद ही गजराज वापस जंगल की ओर चल पड़ा। बता दें कि गजराज का आबादी वाले क्षेत्रों में जाना आम बात हो गई है। वन विभाग भी इन क्षेत्रों में देर रात गश्त नहीं करता है। स्थानीय जनता ने वन विभाग से देर रात तक गश्त करने की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








गंगा घाट तो बना दिए, लेकिन श्रद्धालु पहुंचेंगे कैसे? पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर उठे सवाल: मैडम जी यह अर्द्धकुंभ है या फिर कुंभ 

