राजाजी टाइगर रिजर्व के बिल्केश्वर जंगल में मादा हथनी की मौत, पार्क प्रशासन में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

–पहाड़ी से गिरने की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

खबर डोज, हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की हरिद्वार बीट के बिल्केश्वर जंगल में बुधवार को एक मादा हथनी का शव मिलने से पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पार्क के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने पशु चिकित्सक को भी मौके पर बुलाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार, बिल्केश्वर जंगल में मादा हथनी का शव मिलने की सूचना पार्क प्रशासन को मिली थी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हथनी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पशु चिकित्सक की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

प्रथम दृष्टया पहाड़ी से गिरना माना जा रहा कारण

पार्क अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मादा हथनी की मौत का कारण पहाड़ी से गिरना माना जा रहा है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। अधिकारियों ने मामले में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई।

पोस्टमार्टम के बाद मादा हथनी के शव को नियमानुसार दफना दिया गया। घटना के बाद पार्क प्रशासन हाथी की मौत के कारणों को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हथनी की मौत पहाड़ी से गिरने के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

You cannot copy content of this page