पूर्व भाजयुमो नेता को ज्वालापुर पुलिस ने किया जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। शुक्रवार को पूर्व भाजयुमो नेता विष्णु अरोड़ा को ज्वालापुर पुलिस ने एक माह के लिए जिला बदर कर दिया। पुलिस ने अरोडा को एक माह से पहले सीमा में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी भी दी है।
ज्वालापुर पुलिस के मुताबिक मध्य हरिद्वार की खन्ना नगर कालोनी निवासी पूर्व भाजयुमो नेता विष्णु अरोड़ा के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। खन्ना नगर गोलीकांड में भी उसकी गिरफ्तारी हुई थी। देवपुरा चौक पर एक परिवार पर भी हमले का आरोप है। पिछले दिनों एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी विष्णु अरोड़ा की हिस्ट्रीशीट खोली थी। पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। जिला प्रशासन ने उसे एक माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए थे। उपनिरीक्षक गंभीर तोमर की अगुवाई में पुलिस टीम ने उसे बिजनौर की सीमा पर छोड़ दिया।

You cannot copy content of this page