फायर स्टेशन सिडकुल के एफएसओ अनिल कुमार त्यागी बने सीएफओ, एसएसपी नवनीत सिंह ने लगाए स्टार

खबर डोज, हरिद्वार। हरिद्वार फायर सर्विस के लिए गर्व का क्षण रहा, जब फायर स्टेशन सिडकुल के फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) अनिल कुमार त्यागी को पदोन्नत कर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (Chief Fire Officer) बनाया गया।

यह पदोन्नति अग्निशमन सेवा में उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और लंबे समय से दिए गए उल्लेखनीय योगदान के सम्मानस्वरूप प्रदान की गई।
पदोन्नति समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार नवनीत सिंह ने अनिल कुमार त्यागी के कंधों पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी के स्टार लगाकर उन्हें अलंकृत किया। इस अवसर पर एसएसपी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में फायर सर्विस और अधिक प्रभावी एवं जनसेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करेगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, पुलिस अधीक्षक देहात सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अनिल कुमार त्यागी को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के पद पर पदोन्नति के साथ अब अनिल कुमार त्यागी पर जिले में अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर नेतृत्व प्रदान करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







