अजब गजब – मंत्री के निधन के बाद भी एक दिन का अवकाश नहीं दे पाई सरकार

देहरादून। मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद पूरा प्रदेश जहाँ शोकाकुल है वहीं अधिकारीयों ने भी इस शोक के क्षण में अजब गजब आदेश निकाला है। मंत्री जी के दोपहर में निधन के बाद दोपहर में ही एक आदेश आता है कि आज पूरे प्रदेश में कार्यालयो में अवकाश रहेगा। बडे ही अफ़सोस की बात है कि जब पूरे प्रदेश के स्कूलों में दोपहर में ही छुट्टी हो गई तो उसके बाद अवकाश का औचित्य क्या है। दरअसल ये अवकाश सिर्फ एक छुट्टी महज नहीं है। बल्कि मंत्री चंदनराम की असमय मृत्यु के बाद ये एक ऐसा शोक था जिसे बच्चे बच्चे तक को पता होना चाहिए था। इस बात से ये भी पुष्टि हो गई कि वास्तव में भाजपा सरकार अपने ही पार्टी के मंत्री के प्रति कितनी संवेदनशील है। आपको बता दें कि अधिकारीयों ने इस आदेश में सिर्फ एक खानापूर्ति करके इतिश्री कर ली है जो कि साफ दर्शाता है कि अधिकारीयों पर भाजपा सरकार का कोई कमांड नहीं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




हरिद्वार प्रेस क्लब चुनाव: रिकॉर्ड मतों से रिपीट हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, शानदार जीत, सूर्यकांत बने महासचिव, जीत का जश्न, देखिए वीडियो 


