दर्शन को खुल गए बदरीनाथ धाम के कपाट, अखंड ज्योति के दर्शन करने को सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे धाम
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/04/Screenshot_20230427-085739.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
चमोली। देवभूमि उत्तराखंड में गुरुवार की सुबह भगवान बदरीनाथ के कपाट खुल गए। धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बावजूद 20 हजार श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के पावन क्षण के साक्षी बने।
भक्तों के लिए भगवान बदरीनाथ के द्वार खुलने के साथ ही अब चारधाम यात्रा ने भी रफ्तार पकड़ ली है। आज बृहस्पतिवार प्रात: 7 बजकर 10 मिनट पर कपाट खुलने के इस पावन मौके पर अखंड ज्योति के दर्शन करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु धाम पहुंचे तो यात्रा पड़ावों पर चहल-पहल भी शुरू हो गई है।
कपाट खुलने के दौरान धाम में करीब 20 हजार तीर्थयात्री पहुंचे। कपाटोद्घाटन के लिए टिहरी राजा के प्रतिनिधि के रूप में माधव प्रसाद नौटियाल भी धाम में मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें