गजबः अब नगर निगम कोटद्वार वन विभाग को पकड़ कर देगा बंदर, देखिये वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230921-WA0019.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। गजबः अब नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में आतंक फैला रहे बंदरों को पकड़कर लैंसडौन वन प्रभाग को सौंपेगा। जिसके बाद वन विभाग पकड़े गए बंदरों को चिडियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजेगा। नगर निगम की ओर से बंदरों के आतंक की शिकायत आने पर संबंधित क्षेत्रों में बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा रहा है। गुरूवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने विभिन्न क्षेत्रों से पकड़े गए 23 बंदरों को वन विभाग के सुपुर्द किया है।
नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने बताया कि काफी लंबे समय से स्थानीय जनता की गली-मौहल्लों में बंदर के आतंक की शिकायत आ रही थी। जिसके चलते गुरूवार को नगर निगम की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए निगम कर्मचारियों की ओर से यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि गुरूवार को विभिन्न क्षेत्रों से निगम कर्मचारियों ने 23 बंदरों को पकड़ा है। पकड़े गए बंदरों को लैंसडौन वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी को सौंपा गया है। जिनकी ओर से पकड़े गए बंदरों को रेस्क्यू सेंटर भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के जिन-जिन वार्डों से बंदरों के आतंक की शिकायत आएगी, उन वार्डों में पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ा जाएगा। फिलहाल बीईएल रोड, झंडीचैड और गाडीघाट से बंदरों की ओर से जनता को परेशान किए जाने की शिकायत आ रही है। जिस पर निगम कर्मियों की ओर से कार्यवाही की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें