वायरल स्टंट वीडियो पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, XUV वाहन सीज, देखिए वायरल वीडियो

खबर डोज, हरिद्वार। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक स्टंट वीडियो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रानीपुर पुलिस ने खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर वाहन को सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर BHEL स्टेडियम के पास एक XUV कार द्वारा सड़क पर स्टंट किए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान संबंधित वाहन संख्या UK08 AJ 9581 की पहचान की गई।
पुलिस जांच में वाहन चालक की पहचान साजिद पुत्र फुरकान, निवासी एक्कड़ खुर्द, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक स्टंट करने के आरोप में चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई तथा वाहन को सीज कर दिया गया।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़कें स्टंट या रील बनाने का मंच नहीं हैं। इस प्रकार की गतिविधियां न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की जान को भी खतरे में डालती हैं। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी, उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल तथा हेड कांस्टेबल गोपीचन्द पूनिया शामिल रहे।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले स्टंट वीडियो और यातायात नियमों के उल्लंघन की घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





हंगामेदार रहा हरिद्वार में चला व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान, हटाए गए 80 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण, देखिए वीडियो 
