Haridwar viral news स्कूटी हटाने को लेकर महिलाओं ने कर दी युवती की जोरदार पिटाई, वीडियो वायरल


हरिद्वार। रास्ते में हुए मामूली विवाद में कुछ महिलाओं ने एक युवती की जोरदार पिटाई कर दी। जिसकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
*Haridwar viral news घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर में सर्विस रोड की है। जहां स्कूटी हटाने को लेकर एक लड़की से एक फैमिली की कहा सुनी हो गई। इसके बाद उस फैमिली ने कुछ अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया और लड़की पर लात घूंसो की बरसात शुरू कर दी। मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाएं लड़की को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ज्वालापुर कोतवाल अमरजीत सिंह के मुताबिक लड़की के साथ मारपीट की घटना हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







रोडवेज बस की चपेट में आया ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा स्कूटी सवार नाबालिग, हादसे में पैर हुआ चोटिल 