सुबह तड़के पुलिस और गो तस्करों में मुठभेड़, एक बदमाश घायल, गोली लगने के बाद यह बोला गो तस्कर, देखिए वीडियो

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गो तस्करों और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल तस्कर को इलाज के लिए तत्काल रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए जंगल में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में इमलीखेड़ा चौकी इंचार्ज उमेश कुमार, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर रवाना हुए। पुलिस को देखकर तस्करों ने घबराहट में फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी सतर्कता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से पुलिस को कुछ हथियार और गोवंश से संबंधित साक्ष्य भी मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। घायल तस्कर की पहचान नौशाद उम्र 35 वर्ष निवासी सिकरौड़ा के रूप में हुई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने के किए निकल गए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें