आईपीएस सर्वेश पंवार होंगे पौड़ी जिले के नए पुलिस कप्तान, उत्तराखंड शासन ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए, कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने सोमवार देर शाम भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के व्यापक तबादले कर दिए। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
गृह विभाग के अपर सचिव अपूर्वा पांडे की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक
- डॉ. पी.वी.के. प्रसाद को निदेशक, अभियोजन/महासमादेता होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा से मुक्त कर केवल निदेशक, अभियोजन के पद पर नियुक्त किया गया है।
- अभिनव कुमार, जो अपर पुलिस महानिदेशक, कारागार के पद पर थे, को अब अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा की नई जिम्मेदारी दी गई है।
- अमित कुमार सिन्हा को निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला/विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण पद से मुक्त कर दिया गया है।
- ए.पी. अंशुमान अब निदेशक, अभियोजन, अभिसूचना एवं सुरक्षा रहेंगे।
- विम्मी सचदेवा अब पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार के पद पर रहेंगी।
- नीलेश आनंद भरणे को निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के साथ पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा जी.आर.पी./एन.टी.एफ. की जिम्मेदारी दी गई है।
- अनन्त शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार के रूप में पदस्थापित किया गया है।
- सुनील कुमार मीणा, जो पहले पुलिस महानिरीक्षक, सी.सी.टी.एन.एस. एवं एस.सी.आर.बी. थे, अब पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था व जी.आर.पी. बनाए गए हैं।
इसके अलावा जिलास्तर पर भी कई पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।
- प्रह्लाद नारायण मीणा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सतर्कता मुख्यालय बनाया गया है।
- यशवंत सिंह, जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सीआईडी थे, अब सैनिक नायक, वाहिनी पीएसी के पद पर जाएंगे।
- मंजूनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय से अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल बनाए गए हैं।
- लोकेश्वर सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल नियुक्त किया गया है।
- कमलेश उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी बनाया गया है।
- सर्वेश पंवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गढ़वाल की जिम्मेदारी दी गई है।
- सरिता डोबाल अब पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय के पद पर रहेंगी।
- सुरजीत सिंह रावत को पुलिस अधीक्षक, चमोली के पद पर तैनात किया गया है।
शासन ने आदेश में कहा कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार ग्रहण की सूचना पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराएं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








