हरकी पैड़ी पर जलस्तर कम होने से नमामि गंगे घाट पर बढ़ी यात्रियों की आवाजाही, पुलिस बल तैनात, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पैड़ी पर गंगा का जलस्तर कम होने के कारण नमामि गंगे घाट पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। घाट पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने पुलिस ड्यूटी बढ़ा दी है।

श्यामपुर थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक नितेश शर्मा के अनुसार हरकी पैड़ी पर जलस्तर कम होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं यात्री नमामि गंगे घाट की ओर पहुंच रहे हैं। ऐसे में घाट पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके।

नमामि गंगे घाट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाकर यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और गंगा घाट पर सुचारु व्यवस्था बनाए रखना है।

पुलिस प्रशासन की ओर से यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घाट पर आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

You cannot copy content of this page