फाउंड्री गेट के पास नीलगाय से टकराई रैपिडो बाइक, चालक घायल, यातायात पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। हरिद्वार के बीएचईएल स्थित फाउंड्री गेट के पास गुरुवार शाम एक सड़क दुर्घटना में रैपिडो बाइक चालक घायल हो गया। अचानक सड़क पर आई नीलगाय से बाइक की टक्कर होने के बाद चालक सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाकर उपचार शुरू कराया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे फाउंड्री गेट से हरिद्वार की ओर जाने वाले मार्ग पर रैपिडो बाइक चालक जगत सिंह पुत्र मोहन सिंह अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चालक घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सुरक्षित रूप से थाना रानीपुर परिसर में खड़ा कराया गया है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि विशेषकर रात्रि के समय वन क्षेत्रों और सुनसान मार्गों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सड़क पर अचानक आने वाले वन्यजीवों की संभावना को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। पुलिस ने कहा कि “आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।”

You cannot copy content of this page