श्रीनगर में भाजपा-कांग्रेस को झटका, पहली मेयर बनीं निर्दलीय आरती भंडारी

ख़बर शेयर करें -


देहरादून। पहली बार नगर निगम के लिए हुए चुनाव में श्रीनगर में निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी जीत का परचम लहरा कर महापौर चुनी गई हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय को 1639 मतों से पराजित किया। निर्दलीय आरती को 7959 व भाजपा प्रत्याशी आशा को 6320 मत मिले।

कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत मेयर पद पर चल रहे आगे
कोटद्वार नगर निगम के दूसरे मेयर पद पर भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत का जीतना तय हो गया है। चौथे चक्र की गणना तक वह निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी रंजना रावत से करीब 10 हजार वोटो से आगे चल रहे थे। शैलेंद्र रावत पहले चक्र की गणना से ही लगातार बढ़त बनाए रहे। मतगणना अभी जारी है।

हरिद्वार में शिवालिक नगरपालिका पर दोबारा राजीव का कब्जा

नगर पालिका शिवालिक नगर में अध्यक्ष पद के परिणाम जारी। भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा दोबारा जीते। कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा को 10199 और भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा को 12157 वोट मिले।

हल्द्वानी नगर निगम में भाजपा के गजराज की जीत तय
हल्द्वानी में मेयर प्रत्याशी गजराज को 57045 और ललित जोशी को 50 975 वोट मिले हैं। चारों राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। बढ़त मिलने के बाद भाजपाईयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अब तक ऐसे है रुझान

  • 9 नगर निगम में भाजपा, 1 में कांग्रेस, 1 में निर्दलीय आगे।
  • 16 नगर पालिका में भाजपा, 12 में कांग्रेस, 10 पर निर्दलीय जीते।
    -14 नगर पंचायत में भाजपा, 12 में कांग्रेस, 11 पर निर्दलीय जीते।

देहरादून नगर निगम में भाजपा आगे
देहरादून नगर निगम में वोटों की गिनती जारी है। 35 हजार के अंतर से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

हरिद्वार नगर निगम में भाजपा आगे
हरिद्वार नगर निगम में वोटों की गिनती जारी है। चार राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी किरण जैसल 23151 वोटो से आगे हैं।

भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल बनीं पिथौरागढ़ की मेयर

पिथौरागढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल 17 मतों के अंतर से विजयी रहीं। कड़े मुकाबले में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका महर को हराया। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।

डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के सागर मनवाल को पराजित किया है।

नगर पालिका कर्णप्रयाग में भाजपा के गणेश शाह जीते
नगर पालिका कर्णप्रयाग में भाजपा के गणेश शाह जीते। जीत के बाद भाजपा के प्रत्याशी गणेश शाह और उनके समर्थकों ने कर्णप्रयाग में विशाल जूलूस निकाला। भाजपा प्रत्याशी गणेश शाह ने उमा माहेश्वर आश्रम से होते हुए उमा देवी तिराहा, पेट्रोल पंप, मुख्य बाजार, सिमली रोड़ तक जूलूस निकाला। इस दौरान समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। और एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी।

You cannot copy content of this page