भाजपा नेता लव शर्मा के नामित पार्षद बनने पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत

खबर डोज, हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार में लव शर्मा को नामित पार्षद बनाए जाने के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। मंगलवार देर रात से ही बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने लव शर्मा का मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान समर्थकों ने कहा कि लव शर्मा लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सरल एवं सहज व्यवहार और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें नगर निगम हरिद्वार में नामित पार्षद की जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है।
समर्थकों ने विश्वास जताया कि लव शर्मा अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही हरिद्वार के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को नगर निगम के स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाते हुए जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।
नामित पार्षद बनाए जाने पर लव शर्मा ने जिला एवं प्रदेश संगठन, उत्तराखंड सरकार, वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं और सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया जाएगा। हरिद्वार का विकास, जनसेवा और जनहित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लव शर्मा के नामित पार्षद बनने से संगठन को भी मजबूती मिलेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों को नगर निगम में बेहतर तरीके से उठाने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, अरविंद कुशवाहा, मनोज कुमार, शुभम सैनी, प्रवीण पाल, सुधीर कुमार, नकलीराम, नीरज राठौर, सचिन चौधरी, मनोज शर्मा, राहुल शर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, अर्जुन श्रीवास्तव, मनोज चौहान, डॉ. बी. चन्द, वर्षा, नीलम, शालिनी, अमित शास्त्री, नीलिमा शास्त्री, महिपाल सिंह, वीना अरोड़ा, अर्जुन त्यागी सहित बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







