साइलेंसर निकालकर दौड़ा रहा था बाइक, कांवड़िया के ही कान लगाकर सुनाई आवाज, लोगों ने सिखाया सबक, वीडियो वायरल

खबर डोज। शहर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक साइलेंसर निकालकर तेज आवाज के साथ बाइक दौड़ा रहा था। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक से निकल रही कानफोड़ू आवाज से राहगीर और स्थानीय लोग काफी परेशान हो गए थे। वीडियो किसी पर्वतीय क्षेत्र का बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों ने युवक को रोककर समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने बात मानने के बजाय दोबारा बाइक स्टार्ट कर दी। इससे नाराज लोगों ने उसे सबक सिखाने के उद्देश्य से बाइक उसके कान के पास लगाकर स्टार्ट कर दी, ताकि वह खुद भी तेज आवाज का असर महसूस कर सके।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को लोगों से घिरा हुआ देखा जा सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार बिना साइलेंसर या मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इससे न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि आमजन, बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को भी भारी असुविधा होती है।
प्रशासन समय-समय पर ऐसे मामलों में कार्रवाई करता रहा है, बावजूद इसके कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर सड़क पर स्टंट और शोरगुल करते नजर आते हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के वाहन संशोधन से बचें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि शहर में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







