सुभाष घाट व्यापार मंडल की नई इकाई का गठन, राजू वधावन राजेंद्र अध्यक्ष तो महामंत्री बने सुमित शर्मा, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। सुभाष घाट व्यापार मंडल की नई इकाई का गठन किया गया। जिसमें राजू वधावन राजेन्द्र अध्यक्ष, सुमित शर्मा महामंत्री और गौरव बंसल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

सुभाष घाट स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष राजू वधावन ने कहा कि सुभाष घाट व्यापार मंडल प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर ने कहा कि व्यापारियों के साथ उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर महामंत्री अमन शर्मा ने कहा कि बस अड्डा किसी भी सूरत में स्थानांतरण नहीं होने देंगे। इसके लिए चाहे हमें सड़कों पर उतरकर संघर्ष भी करना पड़े, पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन शहर महामंत्री अमन शर्मा ने किया। इस मौके पर जितेंद्र खन्ना, गौरव मेहता, वेद प्रकाश बत्रा, राजू मल्होत्रा, दाऊ गोपाल, धीरज अरोड़ा बंटी, सम्मी अरोड़ा, नरेश वेदी, सुधीर अरोड़ा, पंकज अरोड़ा लाली, रामकिशोर, नानक चन्द अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, सचिन गौतम, सोनल गर्ग, नीतीश मल्होत्रा, संदीप अग्रवाल, मोनू शर्मा, कमल खड़का, दीपक, पंकज वशिष्ठ, आकाश अरोड़ा, बबीता शर्मा, करण वत्स, सोनल गर्ग आदि व्यापारी शामिल रहे।

You cannot copy content of this page