रुद्रप्रयाग डीएम प्रतीक जैन समेत 11 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले

खबर डोज, देहरादून। राज्य सरकार ने देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई जिलों और विभागों में नई तैनातियां की गई हैं।
आईएएस विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां से स्थानांतरित किए गए आईएएस प्रतीक जैन को गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। साथ ही उन्हें मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, निदेशक नमामि गंगे और परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
कार्मिक विभाग के आदेश के मुताबिक, आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन का प्रभार हटा दिया गया है, जबकि वे निदेशक कौशल विकास पद पर बने रहेंगे।
आईएएस सौरभ गहरवार को एमडी State Infrastructure and Industrial Development Corporation of Uttarakhand Limited (सिडकुल) के साथ अपर सचिव उद्योग और निदेशक राजकीय मुद्रणालय की जिम्मेदारी दी गई है।
आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर सचिव नियोजन के साथ अब Uttarakhand Tourism Development Board में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक सेवायोजन का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव शहरी विकास के साथ अपर सचिव आवास और मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भागीरथी घाटी विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है।
पीसीएस स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पीसीएस गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव कार्मिक के साथ अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक मदरसा शिक्षा परिषद और प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम का दायित्व दिया गया है।
सचिवालय सेवा के अपर सचिव सुरेश जोशी को दुग्ध एवं दुग्ध विकास विभाग के साथ जनगणना का कार्य सौंपा गया है। वहीं अपर सचिव कवींद्र सिंह को सचिवालय प्रशासन, संस्कृत शिक्षा और कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
पीसीएस त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को आयुक्त गन्ना एवं चीनी पद से हटाकर प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीएस अब्ज प्रसाद वाजपेयी को किच्छा शुगर मिल से हटाकर हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग में उप सचिव कमलेश मेहता की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें डिप्टी कलेक्टर टिहरी नियुक्त किया गया है।
सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को आगामी योजनाओं और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








