विवेचना और ड्यूटी में लापरवाही पर एक दरोगा सस्पेंड, 2 लाइन हाजिर
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/05/1597157394-1.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
आईजी ने की कार्यवाही, मचा महकमे में हड़कंप
उधमसिंह नगर। आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने जनपद उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में एक पुलिस उपनिरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है, जबकि दो को लाइन हाजिर किया है। बताया जा रहा है कि जिस उपनिरीक्षक को आईजी कुमाऊं ने सस्पेंड किया है उसके पास 21 अभियोग लंबित थे और वह विगत 1 माह से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे।
आईजी ने पुलिस के उच्च अधिकारियों के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न किए जाने और काम में लापरवाही बरतने के मामले में उपनिरीक्षक पंकज बेलवाल के खिलाफ प्रारंभिक जांच करने के निर्देश दिए हैं, कोतवाली रुद्रपुर में उपनिरीक्षक अशोक फर्त्यालय के पास धोखाधडी के 06 अभियोग लम्बित है जिसमें 16 अभियुक्त है जिनकी गिरफ्तारी हेतु कोई प्रयास नहीं किया इन कारणों के चलते उपनिरीक्षक की प्रारम्भिक जांच किये जाने के निर्देश दिये।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें