एनएस नेगी बने भारतीय व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश चेयरमैन सोशल मीडिया

ख़बर शेयर करें -


–देहरादून में कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, व्यापारी एकता और संगठन की मजबूती पर जोर


खबर डोज, देहरादून। भारतीय व्यापार मंडल (रजि.) उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ समाजसेवी एवं बिजनेसमैन एन. एस. नेगी को प्रदेश चेयरमैन सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने उन्हें यह दायित्व सौंपा। नेगी की नियुक्ति से संगठन के सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार एवं गतिविधियों को गति देने की उम्मीद जताई गई है।


रविवार को देहरादून के आर्य समाज मंदिर, लक्ष्मण चौक, हिंदू नेशनल चौक के निकट भारतीय व्यापार मंडल की जनपद देहरादून की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी वैभव जैन ने की।

You cannot copy content of this page