अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा कोटद्वार, दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। पौड़ी जनपद में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। जिसमें कोटद्वार शहर प्रमुख है। जिले का प्रमुख शहर कोटद्वार होने के बावजूद भी पुलिस के आलाधिकारी इसमें कोई गंभीरता नही दिखा रहे हैं। कोटद्वार निवासी एक महिला की ओर से दी गई तहरीर में दो युवकों पर उसकी पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते कहा कि दोनों युवक पिछले काफी समय से उसकी पुत्री का पीछा कर रहे थे।

जिसके बाद उन्होंने अपनी पुत्री को उसकी दादी के घर भेज दिया, जो उत्तर प्रदेश में रहती है। दोनों युवकों ने वहां भी उसकी बेटी का पीछा किया और एक माह पूर्व युवक उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए और दुष्कर्म किया। साथ ही मामले की जानकारी किसी अन्य को देने पर जान से मारने की भी धमकी दी। तहरीर में कहा गया है कि दो दिन पूर्व जब उनकी बेटी वापस कोटद्वार आ रही थी तो भी फिर दोनों युवक उसे अपने साथ ले गए और दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

You cannot copy content of this page