एटीएम कार्ड बदलकर कोटद्वार में फिर हुई हजारों की ठगी, रहे सावधान
कोटद्वार। कोटद्वार कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कांडई संगलाकोटी निवासी पूजा पत्नी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह 30 जनवरी को दोपहर में कोटद्वार के बदरीनाथ मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गई थी। लेकिन उस समय तकनीकी कारणों से पैसे नहीं निकल पाए। वह एटीएम से बाहर निकल रही थी, तभी वहां पर खड़े एक व्यक्ति ने एक बार और प्रयास करने के लिए कहा। उसने मशीन में कार्ड डाला, लेकिन पास खड़ा व्यक्ति एटीएम को आपरेट करने लगा। व्यक्ति के कहने पर उसने पासवर्ड डाल दिया। पैसा नहीं निकलने पर व्यक्ति ने उसका कार्ड नीचे गिरा दिया और उसे कार्ड उठाकर दे दिया।
कुछ देर बाद उसके मोबाइल में 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। मैसेज अधिक होने के कारण वह उस दिन मैसेज नहीं पढ़ सकी। उसके भाई ने दो दिन बाद ध्यान से देखा तो उसके मोबाइल से चार बार में 40 हजार रुपये निकलने और एक बार 8300 रुपये ऑनलाइन निकालने के मैसेज दिखाई दिए। महिला ने कोतवाली में शिकायत कर पुलिस से उसकी रकम को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। सीआईयू प्रभारी निरीक्षक मो. अकरम ने बताया कि महिला के साथ एटीएम कार्ड से ठगी की तहरीर प्राप्त हुई है। इस मामले की जांच साईबर यूनिट द्वारा की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें






हंगामेदार रहा हरिद्वार में चला व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान, हटाए गए 80 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण, देखिए वीडियो 
