BIG BREAKING: अगले सत्र में बंद हो जाएगा कोटद्वार का आर्य कन्या इंटर कॉलेज

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। कोटद्वार का प्रतिष्ठित आर्य कन्या इंटर कॉलेज आगामी शिक्षण सत्र से बंद हो जाएगा। शिक्षा विभाग और आर्य कन्या विद्यालय प्रबंधन की बीच प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर हुई तनातनी के कारण अब विद्यालय प्रबंधन और आर्य समाज ने आगामी सत्र से विद्यालय को बंद करने का नोटिस मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दिया है। जिसके कारण अब विद्यालय में शिक्षा ले रहीं करीब 400 छात्राओं की शिक्षा आधार में लटकने के आसार बन गए हैं।


मुख्यमंत्री को नोटिस भेजने के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आर्य कन्या विद्यालय के प्रबंधक आनंद प्रकाश आर्य का कहना है कि विगत 77 वर्षों से आर्य समाज विद्यालय को संचालित कर रहा है। विद्यालय प्रबंधन नियमावली के अनुसार कोई भी बाहरी व्यक्ति विद्यालय का प्रबंधक अथवा प्रशासक नहीं बन सकता है। लेकिन, शिक्षा विभाग ने विद्यालय में जबरन प्रशासक नियुक्त कर दिया है। वे करीब आठ महीने से प्रशासक को हटाने की मांग को लेकर देहरादून से लेकर पौड़ी और कोटद्वार के चाकर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके कारण उन्होंने मुख्यमंत्री समेत शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को विद्यालय बंद करने का नोटिस दे दिया है।
उधर खंड शिक्षा अधिकारी अयाजुद्दीन का कहना है के विद्यालय में प्रशासक नियुक्त होने और विद्यालय को बंद करने के नोटिस की उनको जानकारी नहीं है।

You cannot copy content of this page