भाजपा प्रवक्ता विपिन कैंथोला का कोटद्वार में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
कोटद्वार। भाजपा कोटद्वार नगर मंडल ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला के कोटद्वार पहुंचने पर नगर मंडल कार्यालय में स्वागत किया, इस अवसर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि विपिन केंथौला को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने से कोटद्वार में कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। आगामी समय में आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को फिर से सत्ता में वापस लाएंगे। इस मौके पर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल, जिला मंत्री मंजू जखमोला, महिला मोर्चा जिला उपाध्याक्ष रानी नेगी, बीडीसी मैंबर सुनीता कोटनाला, पूनम थपलियाल ,विवेक अग्रवाल अर्चना शर्मा ,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बीना रावत, पंकज भाटिया ,धर्मवीर गुसाईं ,अमित शर्मा, विनय शर्मा , सुरेंद्र बिलजवाण , रजनीश चौधरी आदि उपस्थित थे

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








चारधाम यात्रा: तपोवन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था संभालने खुद मैदान में उतरीं SSP श्वेता चौबे, ड्रोन और CCTV से कड़ी निगरानी