चुनाव के बाद एक्शन में व्यापार मंडल अध्यक्ष, गोखले मार्ग में रेहड़ी-ठेली की एंट्री की जाएगी बैन

ख़बर शेयर करें -

गोखले मार्ग में नही लगेंगे बेतरतीब फड़, एक लाइन के अंदर ही लग पाएंगे फड़
-नगर आयुक्त वैभव गुप्ता से व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी
-व्यापार मंडल ने गोखले मार्ग सुधारने को निगम से मांगा 10 दिन का समय

कोटद्वार। नगर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव के बाद अब नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एक्शन में आ गई है। आज अध्यक्ष प्रवीण भाटिया के नेतृत्व में महामंत्री नवीन गोयल और कोषाध्यक्ष सुबोध कर्णवाल ने गोखले मार्ग के संबंध में नगर आयुक्त वैभव गुप्ता से मुलाकात की।
नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया ने बताया कि गोखले मार्ग में आए दिन सब्जी व्यापारियों को नगर निगम के अतिक्रमण अभियान की भेंट चढ़ना पड़ता था, लेकिन अब गोखले मार्ग में रेहड़ी ठेली पर कोई भी सब्जी नही बेच पाएगा। गोखले मार्ग पर 10 दिन के अंतराल में दोनों ओर लाइन बनाई जाएगी। जिस लाइन के अंदर ही सब्जी वाले अपनी फड़ लगा सकेंगे। जिससे किसी भी खरीददार को सब्जी खरीदने में परेशानी न हो। यदि कोई भी फड़ को लाइन से बाहर लगाता है, तो उसके खिलाफ व्यापार मंडल स्वयं कार्रवाई करेगा। अध्यक्ष प्रवीण भाटिया ने बताया कि इस पूरे मामले का प्रस्ताव व्यापार मंडल की ओर से निगम के समक्ष रखा गया है। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यापारी को कोई समस्या हो तो वह उनसे सीधे संपर्क कर सकता है। जिसके समाधान के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, जितेंद्र भाटिया आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page