सतपुली की महिला का नहाते हुए वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/05/Bathing-Tips.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। सतपुली में पुलिस ने महिला का नहाते वक्त वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सतपुली निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया की महिला के पड़ोस में रहने वाले इमरान नाम के व्यक्ति ने महिला के घर में आकर उसके बाथरूम में नहाते समय चुपके से उसका वीडियो बनाया और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के पति की गैर मौजूदगी में बार बार आकार महिला से दुष्कर्म किया। इस संबंध में सतपुली थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक दीपक तिवाड़ी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240519-WA0009.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें