दरोगा जी को महिला सिपाही से हुआ प्यार, जाना पड़ा हवालात
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/groom.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
–परिवार के शादी करने के दवाब से पलट गए दरोगा जी
बिहार। एक साथ रहते हुए दोनों के बीच प्यार हो गया। इसी बीच कोरोना काल की समाप्ति के बाद दोनों अपने अपने स्थान पर लौट गए। महिला सिपाही के परिवार वाले जब शादी का दबाव बनाना शुरू किए तो दरोगा जी पलट गए।
बिहार में एक दारोगा जी को अपने थाने की महिला सिपाही से प्रेम करना महंगा पड़ा। दूसरों को जेल भेजने वाले दारोगी जी खुद हवालात में चले गए। सिपाही की शिकायत पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बंसी थाना क्षेत्र के अनुवा गांव निवासी पुलिस सब इंस्पेक्टर अमरनाथ मिस्त्री को जेल भेज दिया गया । बताते चलें कि महिला थाना अध्यक्ष पूनम चौधरी बंसी पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल लेकर अनुवा गांव में आरोपी दरोगा के घर गई थी। कुर्की जब्ती के भय से दरोगा अमरनाथ मिस्त्री ने दूरभाष पर सूचना दी तथा आत्मसमर्पण कर दिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें