सिडकुल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 4 शराब तस्करों समेत 2 सट्टेबाज गिरफ्तार, एक दिन में छह मुकदमे दर्ज

–193 पैकेट देशी शराब और 2460 रुपये की नकदी बरामद, आबकारी व जुआ अधिनियम के तहत छह मुकदमे दर्ज
खबर डोज, हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में अवैध शराब की तस्करी और सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने 26 और 27 अक्टूबर की रात अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए चार कथित शराब तस्करों और दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 193 पैकेट देशी शराब और सट्टेबाजी से संबंधित 2460 रुपये की नकदी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में छह मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

एसएसपी नवनीत भुल्लर
पुलिस के अनुसार, थाना सिडकुल की टीम ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाते हुए यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए शराब आरोपियों के कब्जे से माल्टा और किन्नू मार्का देशी शराब बरामद हुई। वहीं, दो अन्य आरोपियों को कथित तौर पर सट्टेबाजी में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। उनके पास से सट्टा सामग्री और नकदी बरामद की गई।

सिडकुल थानाध्यक्ष अजय शाह
चार आरोपियों से 193 पैकेट देशी शराब बरामद
पुलिस के मुताबिक, प्रतिसरवन उर्फ छोटन निवासी औरंगाबाद, हाल निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी सिडकुल के कब्जे से माल्टा मार्का देशी शराब के 45 पैकेट बरामद हुए। धर्मपाल निवासी बिजनौर, हाल निवासी शनिदेव मंदिर रोशनाबाद के पास से किन्नू मार्का देशी शराब के 52 पैकेट मिले। संजू तिवारी निवासी खीरी, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी चौहान मार्केट रावली महदूद के कब्जे से माल्टा मार्का शराब के 48 पैकेट बरामद किए गए। वहीं, प्रियांशु निवासी कोर्ट कॉलोनी, सिडकुल के पास से माल्टा मार्का देशी शराब के 48 पैकेट मिले। इस तरह पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से कुल 193 पैकेट देशी शराब बरामद की।
दो सट्टेबाज भी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अनुज निवासी बेलड़ा, कोतवाली रुड़की और दिनेश निवासी गणेशपुर सिरौली, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश, को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अनुज के कब्जे से 1200 रुपये और दिनेश के पास से 1260 रुपये बरामद हुए। दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और जुआ अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में कार्रवाई
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, हेड कांस्टेबल संजय तोमर, कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी, कांस्टेबल खजान सिंह, कांस्टेबल सुनील तोमर और कांस्टेबल हरि सिंह शामिल रहे।
हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब की तस्करी और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के अभियान का हिस्सा बताया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








वाह: सिडकुल थाने का करने गए थे घेराव, उल्टा पुलिस ने ही कर दिया घेराव! पंकज बवाड़ी चार महीने के लिए जिला बदर 