मशहूर बॉलीवुड एक्टर किरन कुमार पहुंचे कोटद्वार के टूरिस्ट स्वीट शॉप पर
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230326-WA0030.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
–स्वीट शॉप पर लिया बालूशाई, मूंग दाल बर्फी और लस्सी का आनंद
कोटद्वार। मशहूर बॉलीवुड एक्टर किरन कुमार रविवार को कोटद्वार के टूरिस्ट स्वीप शॉप पर मिठाई की खरीददारी और लस्सी का आनंद लेने पहुंचे। जहां उनके पास लोगों की भीड़ सेल्फी खिंचवाने के लिए लग गई।
टूरिस्ट स्वीट शॉप के स्वामी दिनेश एलाबादी ने बताया कि मशहूर बॉलीवुड एक्टर किरन कुमार रविवार को एक शूटिंग के दौरान कोटद्वार पहुंचे थे। शूटिंग से पहले होटल जाने के दौरान उन्होंने झंडाचौक रूककर टूरिस्ट स्वीट शॉप से बालूशाई और मूंगदाल बर्फी की खरीददारी की। इसके बाद एक्टर किरन सिंह स्वीट शॉप से लस्सी भी पी। इस दौरान वहां स्थानीय जनता की सेल्फी खिंचवाने को लेकर भीड़ लग गई। बॉलीवुड एक्टर किरन सिंह ने स्वीट शॉप के स्वामी दिनेश एलाबादी से मिठाईयों की जानकारी भी ली।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें