हरिद्वार आबकारी विभाग सोया, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 1500 लीटर लाहन किया नष्ट
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/03/Screenshot_20230302-193803.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्त करने के तहत पुलिस टीम ने दिनांक 02.03.2023 को शिवगढ़ के जंगलों में छापेमारी कर लगभग 1500 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम में राकेश नेगी और दीपक शामिल रहे।
यहां यह बता दें कि पथरी कांड के बाद हरिद्वार का आबकारी विभाग शराब माफियाओं के खिलाफ सक्रिय हुआ था लेकिन कुछ समय बीतने के बाद ही आबकारी विभाग ने अभियान को ठंडे बस्ते में डाल दिया। जिसके बाद एक बार फिर से शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। पुलिस इन शराब माफियाओं पर लगातार कार्रवाई कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें