सुख-दुख बांटने बुजुर्गों के बीच पहुंचे हरिद्वार एसएसपी
हरिद्वार। शनिवार को एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा फेस-3 शिवालिक नगर पहुंचकर सीनियर सिटिजन फोरम की बैठक में प्रतिभाग कर सीनियर सिटीजन से उनकी परेशानियों को जानने का प्रयास किया।
बैठक में सर्वेश गुप्ता अध्यक्ष सीनियर सिटीजन फोरम की ओर से एसएसपी एवं अन्य उपस्थित पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया गया।
बैठक में विभिन्न सीनियर सिटीजन द्वारा अपनी समस्याओं से कप्तान को अवगत कराया गया। जिसमें रीता नायर का कहना था कि हमारे घर के बगल में ऊंची ऊंची मंजिल के फ्लैट बनने से हमारे घर में धूप नहीं आती जिस कारण पति बीमार रहते हैं, एनके मिश्रा द्वारा कहा गया कॉलोनी में जिन घरों में कोई नहीं रहता वहां अक्सर अंधेरा रहने के कारण गलत लोग पाए जाते हैं इसकी चेकिंग होनी चाहिए, श्री मिलन प्रभात द्वारा बताया गया कॉलोनी में पार्किंग की सुविधा ना होने से गाड़ियां आड़ी तिरछी खड़ी रहती है जिस पर कार्रवाई होनी चाहिए, श्री एस सी त्यागी द्वारा कहा गया नए उम्र के बच्चे मोटरसाइकिल स्कूटी स्कूटी ज्यादा तेज गति से चलाते हैं और मोटरसाइकिल के साइलेंसर निकाल कर चलाते हैं इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, श्री अशोक मेहता ने बताया गया 10 से 15 परसेंट घरों में कोई नहीं रहता और सिडकुल के यहां बन जाने से मुजफ्फरनगर, बिजनौर, यूपी एवं अन्य राज्यों के लोग यहां आ गए हैं जिनके सत्यापन के कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस स्टाफ की कमी के कारण पुलिस यहां कम आती है यहां पुलिस की गस्त बढ़नी चाहिए। एम एस अग्रवाल द्वारा कहा गया हम बुजुर्गों की गाड़ियों की अगर कभी चेकिंग होती है तो पुलिस को हमको ओरिजिनल कागज लाने के लिए समय देना चाहिए। क्योंकि चोरी अथवा खो जाने के डर से हम अक्सर ओरिजिनल कागज गाड़ी में नहीं रखते। डीएन मिश्रा द्वारा कहा गया की पुलिस स्टाफ की कमी के कारण पुलिस की वैन को सोसाइटी के समय-समय पर चक्कर लगाने चाहिए। बताया कि हमारे क्षेत्र में एबीसीडी पार्क काफी बड़ा है और शाम के समय यहां कई आवारा किस्म के लड़के घूमते रहते हैं साइलेंसर हटाकर तेज आवाज में गाड़ी चलाते हैं जिनके ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एमके रैना ने बताया गया कि हमारे क्षेत्र के सड़कों पर कुछ स्पीड ब्रेकर डेंजरस है जो एक्सीडेंट रोकते नहीं बल्कि कराते हैं इनका सर्वे करके सही करवाने की कृपा करें, राकेश शर्मा द्वारा बताया गया कॉलोनी में कभी-कभी दिन में एवं अक्सर शाम के समय बच्चे जो स्मोकिंग करते हैं और तेजी से नशे की तरफ झुक रहे हैं इन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
सभी की समस्याओं को सुनकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए गठित फोरम में श्री अजय सिंह द्वारा कहा गया कि “पुलिस द्वारा अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है नशे की रोकथाम हेतु मेरे द्वारा चौपाल का कार्यक्रम शुरू किया गया है जिसमें हमने क्षेत्र के सबसे अधिक प्रभावित मोहल्ला कस्बा गांव को चिन्हित करते हुए उसको सबसे पहले नशा मुक्त करने का टारगेट किया है, प्रेशर और तेज आवाज वाले साइलेंसर नाबालिक बच्चों द्वारा गाड़ी चलाना इन सभी पर हरिद्वार पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है जिसको आप लोग मीडिया में भी अक्सर देखते सुनते रहते होंगे हमारी यह कार्रवाई निरंतर जारी है, पूरे जनपद में जहां-जहां कैमरे लगे हैं उनकी मैपिंग की जा रही है उसकी जानकारी जल्दी ही हम आपको दे देंगे ताकि आपको यह पता चल सके कि आपके पूरे कॉलोनी क्षेत्र में कहां-कहां पर कैमरे लगे हैं और कहां पर और अधिक कैमरे लगाए जाने आवश्यक है, स्पीड ब्रेकर के संदर्भ में संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया जाएगा, सीनियर सिटीजन की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकताओं में से एक है बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए बने नए कानून के अंतर्गत तीन मुकदमे भी जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज कराए गए हैं, आप किसी परेशानी में होने पर तत्काल मदद हेतु UTTARAKHAND POLICE APP” के कंटेंट “गौरा शक्ति” अथवा “सिनियर सिटिजन” से भी मदद ले सकते हैं जिसमें एस.ओ.एस बटन के माध्यम से आपकी जीपीएस लोकेशन मिलने से यथाशीघ्र पुलिस आपके पास पहुंच जाएगी इसके अतिरिक्त भी आपको किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप किसी भी पहर में मुझसे या संबंधित थानाध्यक्ष से मदद ले सकते हैं।”
बैठक के दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान, फोरम के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता एवं सेक्रेटरी पी.पी. धस्माना, रिटायर्ड सीओ जेपी जुयाल आदि अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उल्लंघन पर अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई सजा 