कोटद्वार, हरिद्वार समेत अन्य जिलों में पुलिस ने चेकिंग की शुरू, देखिये वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/03/Screenshot_20230325-120101.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
देहरादून। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड में छिपने की आशंका को देखते हुए यूपी की सीमा से सटे कोटद्वार, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और राजधानी देहरादून में अलर्ट है।
उत्तराखंड पुलिस ने कोटद्वार, हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंहनगर बोर्डर पर सघन चेकिंग शुरू कर दी है। अपर पुलिस महानिदेशक डा. वी मुरुगेशन के अनुसार, पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के उत्तराखंड में छिपे होने की आशंका जताई हैं, जिसके बाद सख्ती बढ़ा दी गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस को पहले से ही अलर्ट मोड पर रखा गया था, लेकिन इनपुट्स मिलने के बाद अब कोटद्वार, हरिद्वार के अलावा देहरादून और ऊधमसिंहनगर में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा से लगती सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें