कांवड़ ड्यूटी में हरिद्वार आए जवानों की मुस्तैदी से “रानी“ के मनसूबे नाकाम, शराब समेत गिरफ्तार
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230710-WA0004.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान को सार्थक बनाने को लेकर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के दिशा-निर्देशों के क्रम में कांवड़ ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात टीम ने अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर कांवड़ बाजार पंतद्वीप टावर के पास से महिला अभियुक्ता रानी पत्नी अतर सिंह को अंग्रेजी और देशी शराब के 382 पव्वे साथ पकड़ा गया।
पुलिस पूछताछ में महिला अभियुक्त ने अपना नाम रानी पत्नी अतर सिंह निवासी पंतद्वीप टावर कांवड़ बाजार हरिद्वार बताया है। आरोपियों से पुलिस टीम को 161 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब और 221 पव्वे देशी शराब के मिले हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रणजीत खनेड़ा, अपर उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, कांस्टेबल हेमराज सिंह, गोपाल सिंह, महिला कांस्टेबल अनीता थापा शामिल रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें