लैंसडौन में देर रात खाई में गिरी कार, चार की मौत
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/08/Screenshot_2023-08-09-08-15-54-38_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
लैंसडौन। मंगलवार देर रात को भारी बारिश के बीच लैंसडाउन के समीप देवडाली रोड़ पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस व SDRF टीम मौके पर पहुंची। हादसे में चन्द्रमोहन सिंह बिष्ट पुत्र गंगा सिंह, दिनेश सिंह पुत्र बिशन सिंह, अतुल बिष्ट पुत्र चंद्रमोहन और कमल बिष्ट पुत्र कन्हैया सिंह निवासी ग्राम देवडाली लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल की मौत हो गई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें