कनखल पुलिस ने चोरी की बाइक की बरामद, दो गिरफ्तार
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230721-WA0020.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कनखल पुलिस ने चोरी की बाइक की बरामद, दो गिरफ्तार
हरिद्वार। जिले में एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस अपराधियों की कमर तोड़ रही है। इसी कड़ी में कनखल पुलिस ने दो बाइक चोरों को चोरी बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
कनखल पुलिस के मुताबिक 19 जुलाई को चेतन देव कुटिया कनखल निवासी सुधीर कुमार पुत्र राधेश्याम ने स्वयं की स्पलेंडर बाइक चेतन कुटिया से चोरी होने के संबंध में मामला पंजीकृत कराया गया था। घटना के अनावरण को लेकर एसएसपी अजय सिंह के आदेश पर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन और थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में थानास्तर पर पुलिस टीम का गठन कर सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। शुक्रवार को मातृ सदन पुल के निकट चैकिंग के दौरान चोरी हुई बाइक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम मनीष कुमार पुत्र आदेश कुमार निवासी मानपुर थाना नागल सोती जिला बिजनौर यूपी हाल पता बैरागी कैम्प कनखल हरिद्वार और शगुन कुमार उर्फ आदित्य पुत्र रामगोपाल निवासी बजरीबाला बैरागी कैंप थाना कनखल हरिद्वार बताया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, उपनिरीक्षक धनराम शर्मा, कांस्टेबल उमेद सिंह, संजू सैनी शामिल रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें