चाकू से गोदा इंडस्ट्रियल एरिया का कर्मचारी, हायर सेंटर रेफर
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/08/12-2-780x470-2-1-1.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। रिसर्च कॉलोनी बहादराबाद नहर पटरी पर एक व्यक्ति खून से लथपथ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह के मुताबिक मौके से चाकू मिला है। वार चाकू से किया गया है या अन्य किसी हथियार से मामले की जांच की जा रही है। घायल के परिजनों की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताया कि घायल अनवर (50) निवासी दादूपुर गोविंदपुर कोतवाली रानीपुर का उपचार चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक की पत्नी घटनास्थल बाद में अस्पताल पहुंची। उसने मुजफ्फरनगर निवासी अपने दामाद पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि काफी समय से दामाद से रंजिश चली आ रही है। कई बार पहले भी उसके पति के ऊपर घातक हमले किए हैं। पुलिस ने बताया कि घायल युवक बहादराबाद इंडस्ट्रियल एरिया के एक कंपनी में कार्यरत है। किसी ने युवक पर चाकू से हमला किया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें